प्रयागराज में गाय चोरी के बाद कटान का आरोप, एक ही परिवार के 3 गिरफ्तार; दो आरोपी फरार
प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में गाय चोरी और उसके कटान के आरोप में पुलिस ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर शुक्ला, रचना शुक्ला और अनीता शुक्ला के रूप में हुई है। मामले में दो अन्य आरोपी रज्जन शुक्ला और अंकित शुक्ला अभी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन चापड़, दो लकड़ी के टीहा, गोवंश की खाल, मांस की बिक्री से प्राप्त कुछ रुपये और अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
गाय चोरी की शिकायत से सामने आया मामला
पुलिस के मुताबिक हंडिया के चौरा बडेरा क्षेत्र निवासी नागेश कुमार ने अपनी गाय चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने संबंधित स्थान पर दबिश दी। पुलिस का दावा है कि मौके से गोवंश के अवशेष मिले, जिसके बाद बरामद साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दो आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार मामले में रज्जन शुक्ला और अंकित शुक्ला की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दोनों फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस बरामद सामान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)