दही हांडी उत्सव में भक्ति और उल्लास का दिखा अद्भुत संगम

06 Sep 2026 - 10:12
0 1
दही हांडी उत्सव में भक्ति और उल्लास का दिखा अद्भुत संगम

रायपुर। विशाल दही हांडी उत्सव में भक्ति, उल्लास और उत्साह का शानदार नजारा देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से सराबोर आयोजन में गोविंदाओं की टोलियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ दही हांडी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान युवाओं का उत्साह देखते ही बना।

लखबीर सिंह लक्खा और बी प्राक ने बांधा समां

उत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। प्रसिद्ध भजन गायक श्री लखबीर सिंह लक्खा और लोकप्रिय गायक श्री बी प्राक ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों और मधुर गीतों के बीच पूरा आयोजन स्थल श्रीकृष्ण की भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

जनप्रतिनिधियों और आमजनों की रही बड़ी मौजूदगी

कार्यक्रम में कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायक श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा एवं श्री ईश्वर साहू, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजीव लोचन महाराज, रायपुर नगर निगम की अध्यक्ष श्रीमती मीनल चौबे, श्रीमती वीणा सिंह, श्रीमती कौशल्या देवी साय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

उत्सव में बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल हुए और दही हांडी प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उमंग और कृष्ण भक्ति का उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User