निवेश से रोजगार तक, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण पर सरकार का फोकस

06 Sep 2026 - 10:25
0 2
निवेश से रोजगार तक, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों और कुशल मानव संसाधन की दृष्टि से समृद्ध राज्य है। प्रदेश में प्रचुर खनिज संपदा, पर्याप्त ऊर्जा, भूमि और प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध हैं। नई औद्योगिक नीति से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

उन्होंने बताया कि देश के चारों प्रमुख महानगरों में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा जापान और दक्षिण कोरिया में भी निवेशकों से संवाद कर छत्तीसगढ़ की औद्योगिक संभावनाओं और नीतियों की जानकारी दी गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल निवेश जुटाना नहीं है। निवेश के जरिए प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर, आधुनिक तकनीक और नई आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना सरकार का लक्ष्य है।

छत्तीसगढ़ में AI मिशन, 6 लाख विद्यार्थियों और डेढ़ लाख कर्मचारियों को प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भविष्य की तकनीकी जरूरतों को देखते हुए प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन पर काम किया जा रहा है। इसके तहत करीब 6 लाख विद्यार्थियों और डेढ़ लाख कर्मचारियों को AI का प्रशिक्षण देने की तैयारी है।

सरकारी विभागों की कार्यक्षमता बढ़ाने और नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए भी AI के इस्तेमाल की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है।

धर्मांतरण के खिलाफ सख्त प्रावधान

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी और अशिक्षा का फायदा उठाकर धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ राज्य सरकार ने कठोर कानूनी प्रावधान किए हैं। सरकार का उद्देश्य नागरिकों के अधिकारों के साथ-साथ प्रदेश के सामाजिक और सांस्कृतिक हितों की रक्षा करना है।

विकसित भारत@2047 में छत्तीसगढ़ की अहम भागीदारी

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक साथ कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। नक्सलवाद के उन्मूलन, बस्तर में शांति और विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, किसानों के हित, औद्योगिक निवेश, तकनीकी विकास और पारदर्शी प्रशासन को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल वर्तमान चुनौतियों का समाधान करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्ध, सुरक्षित, आत्मनिर्भर और अवसरों से भरपूर छत्तीसगढ़ तैयार करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत@2047 के संकल्प में छत्तीसगढ़ अपनी पूरी क्षमता के साथ योगदान देगा और देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User