इंदौर में बदलेगी यात्री परिवहन की तस्वीर! 11 सितंबर से विजन समिट, AI से ग्रीन मोबिलिटी तक पर मंथन
मध्य प्रदेश में यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इंदौर में 11 सितंबर से दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट-2026 का आयोजन होगा। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस समिट का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।
समिट में निजी बस ऑपरेटरों, परिवहन विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं, आईटी कंपनियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम में यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ पर्यावरण-अनुकूल व्यवस्था विकसित करने पर चर्चा होगी।
‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ पर रहेगा जोर
समिट में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ को प्रमुखता दी जाएगी। नई सोच और आधुनिक तकनीक के साथ प्रदेश में पीपीपी मॉडल, डिजिटल सिस्टम और ग्रीन एनर्जी आधारित परिवहन को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।
AI और ग्रीन मोबिलिटी पर भी चर्चा
समिट के दौरान आठ अलग-अलग सत्र आयोजित होंगे। इनमें मोबिलिटी विजन-2030, निवेश, बस संचालन, रोजगार एवं उद्यमिता, यात्री सुरक्षा, AI आधारित रूट प्लानिंग, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ग्रीन ट्रांसपोर्ट और एकीकृत टिकटिंग सिस्टम जैसे विषय शामिल होंगे।
बस टर्मिनल, मल्टीमॉडल हब, रीयल-टाइम डेटा और गैर-किराया राजस्व जैसे मुद्दों पर भी विशेषज्ञ अपने सुझाव देंगे।
इंडस्ट्री एक्सपो में दिखेंगे नए तकनीकी समाधान
मुख्यमंत्री इंडस्ट्री एक्सपो का भी उद्घाटन करेंगे। इसमें बस निर्माता, आईटी कंपनियां, वित्तीय संस्थान और परिवहन क्षेत्र से जुड़े संस्थान अपने नए तकनीकी समाधान प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही समिट स्मारिका, MPYPIL की विशेष पुस्तिका और नए लोगो का अनावरण किया जाएगा। मोबिलिटी स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा देने के लिए हैकाथॉन भी शुरू किया जाएगा।
समिट में टाटा मोटर्स, ईकेए मोबिलिटी, ग्रीनसेल मोबिलिटी, वोल्वो-आयशर, स्विच मोबिलिटी, रैपिडो, चलो मोबिलिटी, एसबीआई समेत कई प्रमुख कंपनियां शामिल होंगी। WRI इंडिया, BITS पिलानी, CEPT अहमदाबाद, KPMG और DIMTS जैसे संस्थानों के विशेषज्ञ भी परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)