महतारी वंदन से संवर रहा भविष्य: हर महीने ₹500 की बचत कर बच्चे के सपनों को पंख दे रहीं एनीमा खलखो

10 Sep 2026 - 18:48
0 1
महतारी वंदन से संवर रहा भविष्य: हर महीने ₹500 की बचत कर बच्चे के सपनों को पंख दे रहीं एनीमा खलखो

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक सहारे के साथ आत्मनिर्भरता की राह मजबूत कर रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता दी जा रही है, जिसका उपयोग वे घरेलू जरूरतों के साथ बच्चों की शिक्षा, पोषण और भविष्य की तैयारी में कर रही हैं।

जशपुर जिले के ग्राम पुरनानगर की रहने वाली एनीमा खलखो भी इस योजना की लाभार्थी हैं। उनके लिए हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता परिवार की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वे इस राशि से अपने बच्चे की पढ़ाई और पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के साथ घर की छोटी-मोटी आवश्यकताओं में भी मदद लेती हैं।

एनीमा खलखो ने आर्थिक सहायता के इस्तेमाल का एक बेहतर तरीका अपनाया है। वह हर महीने मिलने वाले 1,000 रुपये में से 500 रुपये अपने छोटे बच्चे के भविष्य के लिए बचाकर रखती हैं। नियमित बचत से उन्हें बच्चे की आगे की जरूरतों के लिए आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिल रहा है।

एनीमा का कहना है कि योजना की राशि से उन्हें अपनी जरूरतों के बारे में खुद निर्णय लेने में मदद मिली है। आर्थिक सहयोग ने न केवल परिवार का खर्च संभालने में मदद की, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना की राशि से परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ बच्चे के भविष्य के लिए बचत करने का अवसर भी मिल रहा है।

एनीमा खलखो की कहानी बताती है कि नियमित आर्थिक सहायता किस तरह महिलाओं को बचत, आत्मनिर्भरता और बेहतर आर्थिक निर्णयों की ओर आगे बढ़ा सकती है। महतारी वंदन योजना उनके लिए आज की जरूरतों का सहारा बनने के साथ बच्चों के बेहतर भविष्य की उम्मीद भी बन रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User