सोशल मीडिया पोस्ट से CM तक पहुंची शशिकांत की पीड़ा, इलाज के लिए CM साय ने बढ़ाया मदद का हाथ

10 Sep 2026 - 16:45
0 7
सोशल मीडिया पोस्ट से CM तक पहुंची शशिकांत की पीड़ा, इलाज के लिए CM साय ने बढ़ाया मदद का हाथ

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के देवपुर गांव के 29 वर्षीय शशिकांत भरत के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल बड़ी राहत लेकर आई है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री तक पहुंची, जिसके बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मदद के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने शशिकांत से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तेजी दिखाते हुए उन्हें 9 सितंबर की शाम रायपुर स्थित AIIMS में भर्ती कराया। फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी स्वीकृत की है।

2016 के हादसे के बाद बदली जिंदगी

शशिकांत वर्ष 2016 में सड़क हादसे का शिकार हुए थे। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और वे करीब 50 दिनों तक कोमा में रहे। सर्वाइकल की समस्या के कारण उनके हाथ-पैरों की कार्यक्षमता प्रभावित हुई। कई अस्पतालों में लंबे समय तक इलाज के बावजूद उनकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका।

CM की पहल से परिवार को मिला संबल

इलाज की व्यवस्था और आर्थिक सहायता मिलने के बाद शशिकांत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का खुद फोन कर हालचाल पूछना और AIIMS में उपचार की व्यवस्था कराने के साथ आर्थिक सहायता देना उनके और परिवार के लिए बड़ी मदद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User