पोरा तिहार पर वित्त मंत्री OP चौधरी की शुभकामनाएं, बोले- हमारी माटी और खेती-किसानी की पहचान है यह पर्व
रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को पारंपरिक पर्व पोरा तिहार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, कृषि परंपराओं और ग्रामीण जीवन से गहराई से जुड़ा हुआ पर्व है।
वित्त मंत्री ने कहा कि यह पर्व मिट्टी, खेती-किसानी और पशुधन के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ के ऐसे लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं और पुरानी परंपराओं व लोकमान्यताओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि पोरा तिहार लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। यह पर्व ग्रामीण जीवन और कृषि संस्कृति की अहमियत को भी उजागर करता है।
ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि किसानों के खेतों में भरपूर फसल हो और छत्तीसगढ़ विकास के साथ लगातार खुशहाली की ओर आगे बढ़े।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)