Bigg Boss 20: काजी ने ‘Situationship’ का बताया ऐसा मतलब, मैरी कॉम भी नहीं रोक पाईं हंसी
Bigg Boss 20 के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली बातचीत खूब सुर्खियां बटोर रही है। कभी बहस तो कभी हंसी-मजाक, शो में लगातार ऐसे पल देखने को मिल रहे हैं जो दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। हाल ही में काजी तौकीर और मैरी कॉम के बीच Gen Z के रिलेशनशिप टर्म्स को लेकर हुई बातचीत ने भी खूब मनोरंजन किया।
काजी ने मैरी कॉम से ‘सिचुएशनशिप’ का मतलब पूछा। जब मैरी कॉम ने कहा कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है, तो काजी ने अपने ही मजेदार अंदाज में इसकी व्याख्या कर दी। उन्होंने इसे एक ऐसी स्थिति से जोड़ दिया, जिसमें लोग जहाज पर बैठते हैं और कोई सिचुएशन बनने के बाद जहाज समुद्र के बीच रुक जाता है। काजी की यह अनोखी परिभाषा सुनकर मैरी कॉम भी मुस्कुराने लगीं।
बेंचिंग की भी सुनाई अनोखी परिभाषा
इसके बाद काजी ने ‘बेंचिंग’ का मतलब भी अपने अंदाज में समझाया। उनकी बातों ने मैरी कॉम को खूब हंसाया। हालांकि, डेटिंग की दुनिया में बेंचिंग का वास्तविक अर्थ किसी व्यक्ति को रिश्ते में पूरी तरह शामिल किए बिना विकल्प के तौर पर बनाए रखना और उसे इंतजार करवाना होता है।
मेकअप पर मैरी कॉम ने रखी अपनी राय
बातचीत के दौरान मैरी कॉम ने बिग बॉस के घर में मेकअप को लेकर भी अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा कि घर के अंदर जरूरत से ज्यादा मेकअप करने की उन्हें कोई खास वजह समझ नहीं आती। उनका मानना है कि किसी इवेंट या खास मौके पर ग्लैमरस लुक ठीक है, लेकिन घर में हर समय इतना मेकअप करना जरूरी नहीं है।
मैरी कॉम की बात पर काजी मुस्कुराए और उन्होंने उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी असली खूबसूरती उनके मुक्के में है।
काजी-मैरी की बातचीत बनी चर्चा का विषय
बिग बॉस के घर में होने वाली तीखी बहसों के बीच काजी और मैरी कॉम की यह हल्की-फुल्की बातचीत दर्शकों को अलग तरह का मनोरंजन दे रही है। दोनों की मजेदार केमिस्ट्री और काजी का हाजिरजवाबी अंदाज सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)