16 करोड़ की सौगात से संवरेगी सिंचाई व्यवस्था, 449 हेक्टेयर खेतों तक पहुंचेगा पानी

11 Sep 2026 - 16:39
0 1
16 करोड़ की सौगात से संवरेगी सिंचाई व्यवस्था, 449 हेक्टेयर खेतों तक पहुंचेगा पानी

छत्तीसगढ़ में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जल संसाधन विभाग ने रायपुर और गरियाबंद जिले की चार प्रमुख सिंचाई योजनाओं के लिए कुल 16 करोड़ 03 लाख 38 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इस राशि से नहरों की मरम्मत, लाइनिंग और जीर्णोद्धार सहित कई जरूरी कार्य कराए जाएंगे।

स्वीकृत राशि से गुजरा व्यपवर्तन योजना के तहत 4 करोड़ 99 लाख 15 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। नहर लाइनिंग और जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद करीब 141 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।

वहीं पतोरा व्यपवर्तन योजना के लिए 2 करोड़ 2 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। शीर्ष जीर्णोद्धार और नहर लाइनिंग के कार्य से 84.27 हेक्टेयर कृषि भूमि तक सिंचाई जल पहुंच सकेगा।

गनियारी जलाशय योजना के लिए 4 करोड़ 66 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इस राशि से जलाशय का जीर्णोद्धार, वेस्ट वियर की मरम्मत, मुख्य नहर की रिमॉडलिंग और सीमेंट-कंक्रीट लाइनिंग जैसे कार्य होंगे। इससे 144 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित होगी।

इसी तरह ठाकुरदेव जलाशय योजना के लिए 4 करोड़ 35 लाख 73 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके तहत शीर्ष, मुख्य नहर और शाखा नहरों की मरम्मत, जीर्णोद्धार और लाइनिंग की जाएगी। कार्य पूरा होने पर करीब 80 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

सरकार की इस पहल से नहरों की स्थिति बेहतर होने के साथ जल प्रबंधन मजबूत होगा और किसानों को खेती के लिए अधिक भरोसेमंद सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User