शीर्षक: सड़क किनारे दीये बेच रही मीरा के पास अचानक रुका CM का काफिला, ‘आशीर्वाद के दीये’ से मिला सेवा का संदेश

15 Sep 2026 - 18:33
Updated: 10 days ago
0 4
शीर्षक: सड़क किनारे दीये बेच रही मीरा के पास अचानक रुका CM का काफिला, ‘आशीर्वाद के दीये’ से मिला सेवा का संदेश

रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर रोज की तरह मिट्टी के दीये बेच रही मीरा उस वक्त हैरान रह गईं, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला अचानक उनके छोटे से पसरे के पास रुक गया। मुख्यमंत्री ने मीरा से आत्मीय बातचीत की और मिट्टी का दीया खरीदकर उनके मेहनत और स्वावलंबन को सम्मान दिया।

इस सहज मुलाकात ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के उद्देश्य को भी एक खास संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास को जनभागीदारी से और मजबूत करना है।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि सेवा के लिए कोई बड़ा काम करना जरूरी नहीं है। जरूरतमंद की मदद करना, आसपास स्वच्छता रखना, पौधा लगाना और उसकी देखभाल करना या स्थानीय कारीगरों से सामान खरीदना भी जनसेवा का हिस्सा है।

तेलीबांधा में मीरा से खरीदा गया छोटा-सा मिट्टी का दीया अब ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के जरिए सेवा, जनभागीदारी और विकास के संकल्प का प्रतीक बनेगा। इस मुलाकात के दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User