छत्तीसगढ़ बन रहा गोल्फ का नया ठिकाना, नवा रायपुर ओपन से बढ़ी पहचान
प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (PGTI) के सीईओ अमनदीप चहल ने छत्तीसगढ़ में गोल्फ को लेकर बढ़ते आकर्षण की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब भी PGTI की टीम छत्तीसगढ़ पहुंचती है, खिलाड़ियों और टीम का शानदार एवं आत्मीय स्वागत किया जाता है। यहां के बेहतरीन वातावरण, गोल्फ कोर्स और व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर कई खिलाड़ी दोबारा छत्तीसगढ़ में खेलने की इच्छा जताते हैं।
‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ के आयोजन से छत्तीसगढ़ की गोल्फ के क्षेत्र में नई पहचान मजबूत हो रही है। देश-विदेश के प्रमुख गोल्फ खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का मंच देने के साथ यह टूर्नामेंट नवा रायपुर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गोल्फ मानचित्र पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
राज्य में लगातार बड़े खेल आयोजनों का आयोजन, बेहतर होती खेल सुविधाएं और खिलाड़ियों को मिल रहे नए अवसर छत्तीसगढ़ को भविष्य के प्रमुख स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं। पर्यटन और अन्य खेलों के साथ अब गोल्फ भी राज्य की नई पहचान बनता दिखाई दे रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)