चेन्नई में खुलेगा Starbucks का ग्लोबल टेक हब, 800 नौकरियों के साथ भारत में बढ़ेगा टेक्नोलॉजी निवेश
तमिलनाडु की टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। Starbucks Coffee Company चेन्नई में अपना नया टेक्नोलॉजी हब स्थापित करेगी। अमेरिका के बाहर कंपनी का यह पहला कॉरपोरेट टेक्नोलॉजी हब होगा। प्रस्तावित सेंटर से करीब 800 रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
कंपनी ने चेन्नई को अपने मजबूत टेक्नोलॉजी टैलेंट, इंजीनियरिंग इकोसिस्टम, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों की मौजूदगी के कारण चुना है। इस हब में काम करने वाली टीमें Starbucks के ग्लोबल बिजनेस को टेक्नोलॉजी सपोर्ट देंगी और अमेरिका सहित दूसरे देशों की टीमों के साथ मिलकर काम करेंगी।
रिटेल कारोबार से अलग होगा नया सेंटर
चेन्नई में बनने वाला टेक हब भारत में Starbucks के Tata Consumer Products के साथ चल रहे रिटेल जॉइंट वेंचर से अलग रहेगा। इसका मुख्य फोकस टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और ग्लोबल बिजनेस सपोर्ट पर होगा। कंपनी के मौजूदा टेक्नोलॉजी सेंटर अमेरिका के Seattle और Nashville में हैं।
GCC नीति से निवेश को मिलेगा बढ़ावा
Starbucks का यह निवेश तमिलनाडु की Global Capability Centre (GCC) नीति के बीच हो रहा है। राज्य की GCC स्पेशल स्कीम 2024-2027 के तहत पात्र वैश्विक कंपनियों को निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए कई सुविधाएं दी जा रही हैं। योजना में हाई-पेइंग नौकरियां पैदा करने वाली पात्र कंपनियों के लिए तीन साल तक पेरोल सब्सिडी का प्रावधान है। इस कदम से चेन्नई के ग्लोबल टेक्नोलॉजी हब के रूप में विस्तार को भी गति मिलने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)