क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो में 170 से ज्यादा बुकिंग, 3800 लोगों ने लिया हिस्सा

21 Sep 2026 - 16:38
0 1
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो में 170 से ज्यादा बुकिंग, 3800 लोगों ने लिया हिस्सा

रायपुर। क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शानदार प्रतिक्रिया के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो में 170 से अधिक प्रॉपर्टीज की बुकिंग हुई, जबकि 3800 से ज्यादा लोगों ने विजिट कर विभिन्न प्रोजेक्ट्स की जानकारी ली। बुकिंग पर रजिस्ट्री और स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी छूट की घोषणा को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया की प्रमुख वजह बताया गया।

समापन समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रायपुर को शांतिपूर्ण और तेजी से विकसित होता शहर बताते हुए क्रेडाई से मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बेहतर और किफायती आवास उपलब्ध कराने पर ध्यान देने का आह्वान किया।

क्रेडाई छत्तीसगढ़ अध्यक्ष पंकज लाहोटी ने बताया कि एक्सपो के सातवें संस्करण का उद्देश्य लोगों को प्रॉपर्टी खरीदने के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराना था। प्रोग्राम चेयरमैन अशोक मूंदड़ा ने कहा कि क्रेडाई केवल इमारतें नहीं, बल्कि बेहतर कम्यूनिटी बनाने पर भी काम करता है।

एक्सपो में दुबई से आए एक शेख ने भी पहुंचकर प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट्स की जानकारी ली। समापन पर लकी ड्रॉ के सात विजेताओं को टीवी, एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन समेत आकर्षक पुरस्कार दिए गए। साथ ही स्टॉल होल्डर्स और सहयोगियों को सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User