टेबल टेनिस में भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 3-0 से हरा दिया। ग्रुप एफ के मुकाबले में भारत की तीनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले सीधे गेम में जीतकर टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया।
सुतीर्था ने दिलाई विजयी शुरुआत
पहले मुकाबले में सुतीर्था मुखर्जी ने पाकिस्तान की अलीना खान को 3-0 से हराया। उन्होंने तीनों गेम 11-3, 11-3 और 11-4 से अपने नाम किए। इस जीत के साथ भारत ने मुकाबले में 1-0 की बढ़त हासिल की।
सिंड्रेला दास ने बढ़त की दोगुनी
दूसरे मैच में सिंड्रेला दास ने कलसूम खान के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 11-6, 11-7 और 11-5 से लगातार तीन गेम जीतकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद भारतीय टीम को जीत के लिए सिर्फ एक मुकाबला जीतना बाकी था।
श्रीजा अकुला ने कर दिया जीत पर मुहर
तीसरे मुकाबले में श्रीजा अकुला ने फातिमा खान को 11-4, 11-4 और 11-5 से हराकर भारत की जीत पक्की कर दी। भारतीय टीम ने पूरे मुकाबले में एक भी गेम नहीं गंवाया और 3-0 से जीत दर्ज की।
इस जीत से भारतीय महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इससे पहले भारत ने अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के खिलाफ 3-0 की जीत से की थी और फिर सिंगापुर को 3-2 से हराया था।
एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को भी मिली मजबूती
एशियन गेम्स के शुरुआती दिनों में भारत ने शूटिंग में भी रजत पदक हासिल किए हैं। भारतीय महिला टीम ने 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सिल्वर जीता, जबकि इलावेनिल वलारिवन ने व्यक्तिगत 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भी रजत पदक अपने नाम किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)