सेवा संकल्प अभियान को लेकर मंथन, ओपी चौधरी बोले- जनभागीदारी से मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प

14 Sep 2026 - 16:59
0 2
सेवा संकल्प अभियान को लेकर मंथन, ओपी चौधरी बोले- जनभागीदारी से मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष—सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान मंत्री दयालदास बघेल, राजेश अग्रवाल सहित अभियान के संयोजक, सह-संयोजक और सदस्यों ने आगे की रणनीति पर चर्चा की।

बैठक में ‘सेवा की कहानी’ और ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम को प्रमुखता से आगे बढ़ाने पर विचार किया गया। इन दोनों माध्यमों से सेवा और जनकल्याण से जुड़े प्रेरक कार्यों को लोगों तक पहुंचाने तथा आम नागरिकों को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने की योजना पर चर्चा हुई।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा देश के लिए प्रेरणादायी रही है। इस दौरान जनसेवा के माध्यम से हुए सकारात्मक बदलावों और जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना अभियान का अहम उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि ‘सेवा की कहानी’ के जरिए सेवा कार्यों से जुड़े अनुभवों को सामने लाया जाएगा, जबकि ‘सेवा मेरा योगदान’ नागरिकों को अपनी क्षमता के अनुसार सेवा गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के जरिए सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करते हुए विकसित भारत-2047 के संकल्प को नई गति दी जा सकती है।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनभागीदारी और अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर बेहतर समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User