हिंदी दिवस पर ओपी चौधरी का संदेश, बोले- भारतीय भाषाएं हमारी सांस्कृतिक पहचान की ताकत

14 Sep 2026 - 16:56
0 2
हिंदी दिवस पर ओपी चौधरी का संदेश, बोले- भारतीय भाषाएं हमारी सांस्कृतिक पहचान की ताकत

रायपुर। हिंदी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए हिंदी को भारतीय संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीय एकता की मजबूत कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि हिंदी सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं, बल्कि देश की भावनाओं और विविध सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने वाली प्रभावशाली भाषा है।

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के बीच आपसी संवाद को मजबूत करने में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हिंदी साहित्य ने समाज को विचार, संवेदना और संस्कार देने के साथ स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्र निर्माण तक लोगों में जागरूकता पैदा करने में योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि तकनीक के बदलते दौर में हिंदी का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। इंटरनेट, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के विस्तार ने हिंदी को देश की सीमाओं से बाहर भी नई पहचान दिलाई है।

ओपी चौधरी ने नागरिकों से हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के साथ अपनी मातृभाषा और देश की सभी भारतीय भाषाओं के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं का संरक्षण और विकास देश की सांस्कृतिक एकता को और मजबूती देगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User