‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 7वें दिन भी कमाई की रफ्तार बरकरार
मुंबई। ओटीटी पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी ने अब सिनेमाघरों में भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। कालीन भैया और गुड्डू पंडित के किरदारों का जबरदस्त क्रेज फिल्म की कमाई में साफ नजर आ रहा है।
पहले हफ्ते में ही 140 करोड़ के पार पहुंची कमाई
फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही शानदार रफ्तार पकड़ ली थी। पहले वीकेंड में दमदार कलेक्शन करने के बाद फिल्म ने महज चार दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।
बुधवार को फिल्म ने करीब 12.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद गुरुवार यानी रिलीज के 7वें दिन भी सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी भीड़ देखने को मिली। सातवें दिन की कमाई के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 143.75 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया है।
ओपनिंग वीकेंड में भी दिखा था दबदबा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पहले ही वीकेंड में अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी। फिल्म ने शुक्रवार को करीब 26.75 करोड़ रुपये से खाता खोला। शनिवार को कमाई बढ़कर करीब 32 करोड़ रुपये पहुंची, जबकि रविवार को फिल्म ने लगभग 36 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
सोमवार को भी फिल्म ने अपनी रफ्तार कायम रखी और चार दिनों के भीतर 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली। इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पकड़ कमजोर नहीं पड़ी है।
कालीन भैया और गुड्डू पंडित का चला जादू
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसके चर्चित किरदार और कलाकार हैं। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदारों में नजर आ रहे हैं। कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की मौजूदगी ने दर्शकों के बीच पुरानी यादों को ताजा कर दिया है।
रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी ने भी अपने अभिनय से कहानी को मजबूती दी है। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है।
नए चेहरों ने बढ़ाया कहानी का रोमांच
‘मिर्जापुर द मूवी’ में पुराने कलाकारों के साथ कुछ नए चेहरों को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया है। जितेंद्र कुमार, रवि किशन और सोनल चौहान की एंट्री से फिल्म में नए ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिल रहा है।
रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन बैनर के तहत बनी यह फिल्म अब पहले हफ्ते के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से आगे बढ़ रही है। अगर दर्शकों का यही उत्साह बना रहा, तो आने वाले दिनों में फिल्म के खाते में कई और बड़े आंकड़े जुड़ सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)