8 सितंबर का इतिहास: सुरों की मलिका आशा भोसले से लेकर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय तक, जानें आज के दिन की प्रमुख घटनाएं

08 Sep 2026 - 07:22
0 1
8 सितंबर का इतिहास: सुरों की मलिका आशा भोसले से लेकर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय तक, जानें आज के दिन की प्रमुख घटनाएं

इतिहास के पन्नों में 8 सितंबर की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं और महान हस्तियों से जुड़ी हुई है। यह दिन भारतीय संगीत की दिग्गज गायिका आशा भोसले के जन्मदिन के रूप में भी याद किया जाता है। अपनी सुरीली और अलग अंदाज वाली आवाज से हजारों गीतों को यादगार बनाने वाली आशा भोसले को भारतीय सिनेमा की महानतम गायिकाओं में शुमार किया जाता है।

8 सितंबर 1933 को जन्मीं आशा भोसले ने हिंदी के साथ-साथ मराठी, बांग्ला, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी सहित कई भाषाओं में गीत गाए। उन्होंने भारतीय संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। 12 अप्रैल 2026 को उनके निधन के साथ संगीत के एक युग का अंत हो गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 8 सितंबर को दर्ज प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं—

1900: अमेरिका के टेक्सास के गैलवेस्टोन में आए भीषण चक्रवाती तूफान में करीब 6,000 लोगों की मौत हुई।

1926: महान संगीतकार और गायक भूपेन हजारिका का जन्म हुआ।

1943: द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र राष्ट्रों के साथ बिना शर्त युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1960: भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन हुआ।

1962: चीन ने भारत की पूर्वी सीमा पर घुसपैठ की।

1966: यूनेस्को ने लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाने की शुरुआत की।

1988: उद्योगपति विजयपत सिंघानिया माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुंचे।

2002: नेपाल में माओवादियों के हमले में 119 पुलिसकर्मियों की मौत हुई।

2008: अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देने की घोषणा की।

2019: प्रख्यात न्यायविद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन हुआ।

2022: ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।

2025: यरुशलम में हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User