आयुष्मान कार्ड ने आसान किया इलाज, मालती बंजारे को मिली नई राहत

22 Sep 2026 - 14:36
0 1
आयुष्मान कार्ड ने आसान किया इलाज, मालती बंजारे को मिली नई राहत

बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम मुच्छमल्दा निवासी 53 वर्षीय श्रीमती मालती बंजारे लंबे समय से बच्चेदानी से जुड़ी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही थीं। बीमारी के चलते उन्हें दैनिक कार्यों में भी परेशानी हो रही थी। जांच के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए हिस्टेरेक्टॉमी (बच्चेदानी के ऑपरेशन) की सलाह दी।

इलाज के खर्च को लेकर परिवार चिंतित था, लेकिन मालती के पास आयुष्मान कार्ड होने से उपचार का रास्ता आसान हो गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत उन्हें निःशुल्क उपचार की सुविधा मिली। आवश्यक जांच पूरी होने के बाद चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया।

ऑपरेशन के बाद मालती के स्वास्थ्य में सुधार हुआ। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में उपचार एवं जरूरी परामर्श देने के बाद उन्हें स्वस्थ अवस्था में घर भेज दिया गया। मालती और उनके परिवार ने आयुष्मान भारत योजना के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कार्ड की मदद से समय पर इलाज मिला और आर्थिक बोझ से भी राहत मिली।

सेवा संकल्प अभियान के दौरान शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने पात्र परिवारों से आयुष्मान कार्ड बनवाने और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User