चंपारण्य को मिलेगा पर्यटन का नया रूप, 73 करोड़ की लागत से बनेगा श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स

22 Sep 2026 - 16:52
0 1
चंपारण्य को मिलेगा पर्यटन का नया रूप, 73 करोड़ की लागत से बनेगा श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स

रायपुर जिले के चंपारण्य को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यहां करीब 73.42 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स परियोजना को केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय की केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (CSMC) से मंजूरी मिल गई है। परियोजना को छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा करीब 18 माह में पूरा करने की योजना है।

लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाला यह कॉम्प्लेक्स श्रद्धालुओं के साथ पर्यटकों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। परियोजना में म्यूजियम एवं इंटरप्रिटेशन सेंटर, कथा ग्राउंड, ओपन एयर थिएटर, वेलनेस एवं मेडिटेशन सेंटर, आवास और डॉरमेटरी, मल्टीपर्पज हॉल, रेस्टोरेंट और वेंडर शॉप्स जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं।

इसके अलावा यज्ञ कुंड और जल कुंड का उन्नयन, तालाब विकास, दिव्य एवं कवर्ड पाथवे, पार्किंग, साइनेज और लैंडस्केपिंग भी की जाएगी। परियोजना का उद्देश्य चंपारण्य को केवल तीर्थस्थल तक सीमित न रखते हुए आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, विरासत, शिक्षा और वेलनेस पर्यटन का समग्र केंद्र बनाना है।

परियोजना के जरिए महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य के जीवन, दर्शन और विरासत को आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। इससे पर्यटकों के ठहराव की अवधि बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। डीपीआर और कार्य-सीमा तैयार हो चुकी है तथा स्वीकृति के बाद निविदा प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User