शिकायत मिलते ही एक्शन: अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर जब्त

20 Sep 2026 - 16:15
0 1
शिकायत मिलते ही एक्शन: अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर जब्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई सीएम हेल्पलाइन और ग्रामीणों से मिली शिकायतों के आधार पर कोलबिर्रा क्षेत्र में की गई। विभागीय टीम ने शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच की और अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए गए वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।

जब्त किए गए सभी ट्रैक्टरों को कोटमी चौकी में सुरक्षित रखा गया है। वाहन मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

अवैध खनन पर विभाग की लगातार नजर

जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा नियमित जांच और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखते हुए शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से जांच कर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत संबंधित विभागों द्वारा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

अवैध रेत के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। विभाग नियमित निरीक्षण के साथ प्राप्त शिकायतों की भी जांच कर रहा है। कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी आदित्य मानकर सहित खनिज विभाग के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रशासन का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अवैध खनन पर नियंत्रण के साथ प्राकृतिक खनिज संसाधनों के संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User