टैटू से खुला 16 साल की किशोरी की हत्या का राज, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
दिल्ली के आउटर नॉर्थ इलाके में 16 वर्षीय किशोरी के कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर मामले की समयबद्ध जांच, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और फोरेंसिक सबूत सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने पुलिस से 7 दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी है।
पुलिस के अनुसार, किशोरी का शव 13 सितंबर की सुबह स्वरूप नगर इलाके के एक खेत में मिला था। शव की हालत खराब होने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल था। जांच के दौरान शरीर पर चाकू के घाव मिले। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
टैटू बना पहचान का अहम सुराग
शुरुआत में पुलिस को शव पुरुष का होने का शक था। बाद में एक पुलिसकर्मी ने बाएं हाथ पर तीन स्टार वाला टैटू देखा। यही टैटू जांच में अहम सुराग बना। पुलिस ने लड़की के परिवार से संपर्क किया और तस्वीरों के जरिए उसकी पहचान की पुष्टि हुई।
CCTV से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज की जांच की। फुटेज में एक टेंपो को घटनास्थल की ओर जाते देखा गया। टेंपो चालक से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस के मुताबिक, घटना में चार युवक शामिल थे, जिनमें तीन नाबालिग और एक 21 वर्षीय युवक है। बालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)