चार शिक्षकों को मिला राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार, 63 उत्कृष्ट शिक्षक भी हुए सम्मानित

05 Sep 2026 - 16:35
0 2
चार शिक्षकों को मिला राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार, 63 उत्कृष्ट शिक्षक भी हुए सम्मानित

रायपुर। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश के चार उत्कृष्ट शिक्षकों को विशिष्ट राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न संवर्गों के 63 उत्कृष्ट शिक्षकों को भी राज्यपाल पुरस्कार प्रदान किया गया।

चार शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार

समारोह में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के राजेश कुमार प्रजापति को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्मृति पुरस्कार दिया गया। वहीं कोरबा जिले के कामता प्रसाद जायसवाल को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

दुर्ग जिले की प्रज्ञा सिंह को डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की प्रियंका गोस्वामी को श्री गजानन माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया।

63 उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार

समारोह में प्रधान पाठक, व्याख्याता, व्याख्याता एल.बी., शिक्षक एल.बी., सहायक शिक्षक और सहायक शिक्षक एल.बी. संवर्ग के कुल 63 उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

नवाचार और योगदान की हुई सराहना

सम्मानित शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और नवाचारी प्रयासों की अतिथियों ने सराहना की। उन्होंने शिक्षकों से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत एवं बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने का आह्वान किया।

अधिकारी और गणमान्यजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया। संचालक लोक शिक्षण ऋतुराज रघुवंशी ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव संतोष देवांगन समेत विभागीय अधिकारी, प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User