झीरम कांड की फिर जांच की मांग तेज, AAP ने सर्व आदिवासी समाज के फैसले का किया समर्थन

19 Sep 2026 - 21:56
0 2
झीरम कांड की फिर जांच की मांग तेज, AAP ने सर्व आदिवासी समाज के फैसले का किया समर्थन

रायपुर,।झीरम घाटी कांड की जांच को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर पुनर्जांच की मांग उठी है। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने सर्व आदिवासी समाज द्वारा एनआईए कोर्ट के फैसले को बिलासपुर हाईकोर्ट में चुनौती देने और मामले की नए सिरे से निष्पक्ष जांच कराने की मांग का समर्थन किया है।

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता बल्लू राम भवानी ने कहा कि 25 मई 2013 को हुए झीरम घाटी हमले को 13 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन घटना के पीछे की पूरी साजिश और जिम्मेदार लोगों को लेकर अब भी कई सवाल बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच में सामने आए सभी पहलुओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पड़ताल होनी चाहिए।

पार्टी ने बस्तर के 10 स्थानीय ग्रामीणों को मामले में आरोपी बनाए जाने से जुड़े दावों की भी गंभीरता से जांच करने की मांग की है। AAP का कहना है कि यदि किसी निर्दोष व्यक्ति को गलत तरीके से मामले में फंसाया गया है, तो उसके तथ्यों की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।

AAP ने केंद्र और राज्य सरकार से झीरम घाटी कांड से जुड़े सभी लंबित सवालों की नए सिरे से जांच, जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। पार्टी ने कहा कि घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को न्याय दिलाने के लिए जांच के सभी पहलुओं को स्पष्ट करना जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User