पाकिस्तान पर जीत से गदगद वित्त मंत्री चौधरी, कहा- बेटियों की मेहनत और जज्बे की जीत
रायपुर। महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय महिला टीम की यह सफलता महज एक मुकाबले की जीत नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम है। टीम ने बेहतरीन खेल और शानदार जज्बे के साथ देशवासियों को गौरवान्वित किया है।
उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। खिलाड़ियों का समर्पण और निरंतर प्रयास यह साबित करता है कि दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
वित्त मंत्री ने टीम की सभी खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे देश को अपनी बेटियों पर गर्व है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय महिला टीम आगे भी अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए देश का गौरव बढ़ाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)