कसाईवाड़ा में अवैध कत्लखाने पर छापा, पुलिस टीम पर भीड़ का हमला; 17 पर केस
वडाला नाका के कसाईवाड़ा इलाके में रविवार सुबह पुलिस ने एक बंद मकान में कथित रूप से चल रहे अवैध गोवंश कत्लखाने पर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और पुलिस टीम के साथ हाथापाई कर कार्रवाई में बाधा डालने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान करीब 300 किलो मांस और अवशेष, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है, बरामद किए गए। इसी बीच एक नागरिक पर पुलिस की मुखबिरी का शक जताते हुए भीड़ ने उसकी कार पर पथराव कर दिया, जिससे वाहन के शीशे टूट गए।
मामले में भद्रकाली पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, पुलिस पर हमला और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)